स्पाइसजेट बृहस्पतिवार को यूएई से 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी

नई दिल्ली, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर आई है, एयरलाइन स्पाइसजेट ने 5 मार्च को 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है, ताकि वहां फंसे भारतीय पैसेंजर्स को जल्द से जल्द अपने घर पहुंचाया जा सके,एयरलाइन के मुताबिक इन 13 उड़ानों में से 12 फ्लाइट्स फुजैरा से संचालित की जाएंगी, जबकि एक फ्लाइट दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी, इन स्‍पेशल फ्लाइट्स के जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों को भारत लाने की तैयारी की गई हैI

बेंगलुरु एयरपोर्ट से कैंसल हुईं 30 फ्लाइट्स

बेंगलुरु एयरपोर्ट से पैसेंजर्स की टेंशन बढ़ाने वाली खबर आई है बेंगलुरु एयरपोर्ट से गल्‍फ के लिए ऑपरेट होने वाली 30 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है. कैंसल होने वाली फ्लाइट्स में 14 गल्‍फ के अलग-अलग एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने वाली थीं वहीं 16 फ्लाइट्स को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गल्‍फ के लिए रवाना होना था एयरपोर्ट ऑपरेटर के अनुसार, कैंसल हुई फ्लाइट्स को अबुधाबी, रियाद, जेद्दा, दम्‍माम, दुबई और दोहा के बीच ऑपरेट होना थाI

भारतीय पैसेंजर्स को लेकर मुंबई पहुंची ये फ्लाइट्स

  1. विदेशों में फंसे भारतीय पैसेंजर्स को लेकर 4 मार्च 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई रिपैट्रिएशन यानी विशेष वापसी फ्लाइट्स पहुंचींI
  2. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग देशों और शहरों से कुल 8 स्‍पेशल फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पहुंची. इनमें दुबई, फुजैरा, दम्माम और अम्मान से आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैंI
  3. सबसे पहले रॉयल जॉर्डनियन की फ्लाइट RJ190 अम्मान से मुंबई पहुंची. यह फ्लाइट तड़के करीब 1:40 बजे लैंड हुई. इसके बाद दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट EK500 लगभग 2:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीI
  4. फुजैरा से स्पाइसजेट की दो विशेष उड़ानें भी मुंबई आईं. इनमें फ्लाइट SG9031 सुबह करीब 4:00 बजे और फ्लाइट SG9014 लगभग 6:25 बजे मुंबई पहुंची. इन उड़ानों में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री सवार थे
  5. वहीं दम्माम से गल्फ एयर की फ्लाइट GF2064 भी सुबह करीब 5:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, इसके अलावा दुबई से एमिरेट्स की अन्य उड़ानें भी दिन भर में मुंबई आती रहीं,
  6. एमिरेट्स की फ्लाइट EK504 सुबह 8:25 बजे और EK506 दोपहर 1:55 बजे मुंबई पहुंची. दुबई से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट AI4202 भी सुबह 10:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी,

इन उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों में काम करने वाले या अन्य कारणों से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है.
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ऐसी स्‍पेशल फ्लाइट्स का ऑपरेशन जारी रह सकता है, ताकि विदेशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सकेI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button