श्री दिव्य श्रावक सामायिक और अरबुदगिरी तीर्थ यात्रा

हैदराबाद, श्री दिव्य श्रावक सामायिक मंडल एवं जिन शासन समर्पण के युवाओं द्वारा अरबुदगिरी तीर्थ की भावयात्रा एवं श्रावक सामायिक कार्यक्रम का आयोजन श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम, काचीगुड़ा स्थित आराधना भवन में किया गया। श्री दिव्य श्रावक सामायिक मंडल के प्रवीण काराणी एवं हरखचंद सावला ने बताया कि गत एक दशक से भी ज्यादा समय से श्रावकों के लिए प्रति रविवार सामायिक का आयोजन किया जा रहा है।

सामायिक पश्चात अरबुदगिरी तीर्थ की भावयात्रा पर व्याख्यान रखा गया। गुरु चिराग छेड़ा ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। अरबुदगिरी तीर्थ (आबु तीर्थ) को वंदन करते हुए भक्ति गीत के साथ संगीतमय रूप में अरबुदगिरी तीर्थयात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चिराग छेड़ा ने कहा कि अरबुदगिरी एक पवित्र स्थान है, जो जैन शासन में सबसे विशेष स्थान रखता है। अरबुदगिरी पहाड़ों मे स्थापित देरासर (जिनालय) इतिहास और संस्कृति का केन्द्र है। यहाँ के मंदिरो में जैन तीर्थंकरों की प्राचीन मूर्तियाँ स्थापित हैं।

यह भी पढ़ें… रामचंद्र डोंगरेजी महाराज गौशाला : लोक डायरो कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

नवकारशी की व्यवस्था पुष्पाबेन केशवलाल धनजी संघवी परिवार ने की

हरखचंद सावला ने कहा कि सामायिक में भाग लेने वालों को आगामी मार्च माह में राजस्थान स्थित श्री दंतानी तीर्थ की यात्रा करायी जायेगी, जिसके लाभार्थी मीनाक्षीबेन मोनिक धरमशी है। नवीन मारू ने कहा कि सामायिक में भाग लेने वालों के लिए नवकारशी की व्यवस्था पुष्पाबेन केशवलाल धनजी संघवी परिवार द्वारा की गयी। संघवी परिवार का श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया गया।

नवकारशी की व्यवस्था में सहयोग हेतु श्री दिव्य श्रावक सामायिक मंडल के सदस्यों, महेन्द्र मारू तथा टीम के सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण काराणी, रतिलाल छेड़ा, जितेन्द्र गडा तथा नवीन मारू ने किया। अवसर पर श्री अचलगच्छ जैन संघ के ट्रस्टी पोपटलाल छेड़ा, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, पुष्पाबेन केशवलाल संघवी, जयश्री कीर्ति संघवी, पूनम प्रदीप संघवी, कविता संघवी, निर्मला अभय संघवी, लीलावंती दिनेश महेता, सीमा मेहता, कल्पेश महेता, आर. जतिन शाह, खुशबु पुनीत संघवी, हीरल कुणाल हरिया, ज्योति मोता, ज्योति खुशाल हरिया, प्रतीक पारेख, जीनल धवल वोरा, भूपेश संघवी, नवीन मारू, प्रवीण काराणी, रतिलाल छेड़ा, हरखचंद सावला, दिलीप मोता, अनीश छेड़ा, विपुल गाला, वसंत मोता व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button