इस्कॉन कुकटपल्ली की श्री जगन्नाथ रथयात्रा 27 को
हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसाइटी (इस्कॉन), कुकटपल्ली के तत्वावधान में विभिन्न समाज के सहयोग से शुक्रवार, 27 जून को कुकटपल्ली स्थित मैसम्मा मंदिर से दोपहर 2.30 बजे भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रात 8 बजे मेट्रो गार्डन में समाप्त होगी।
बशीरबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुकटपल्ली इस्कॉन के अध्यक्ष महाश्रृंगदासजी ने कहा कि हर साल दिव्य उत्सव के रूप में पूरे विश्व में जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। 1976 में इस्कॉन ने भारत के बाहर पहला रथयात्रा उत्सव सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव, जो शायद ही कभी आंतरिक गर्भगृह के बाहर दिखाई देते हैं, बहुत दयालु हैं। वह लोगों को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा हैदर नगर के मैसम्मा मंदिर से दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। भक्तों में महाप्रसाद वितरण के साथ रात 8 बजे मेट्रो गार्डन में समाप्त होगी।
रथयात्रा समापन पर भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा
महाश्रृंगदासजी ने कहा कि विधायक अरिकेपुड़ी गांधी, माधवराम कृष्ण राव, पूर्व विधायक पी. श्रीशैलम गौड़, पूर्व नगरसेवक जगदीश्वर गौड़ सहित बड़ी संख्या में भक्त रथयात्रा में भाग लेंगे। प्रधान संयोजक अंजनी कुमार अग्रवाल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के समापन के बाद इस्कॉन के तत्वावधान में कोलाटा, गर्भ नृत्य, भजन और कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… इस्कॉन कुकटपल्ली की श्री जगन्नाथ रथयात्रा 27 को
अंजनी कुमार अग्रवाल ने भक्तों को बड़ी संख्या में इसमें भाग लेने और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। अवसर पर श्री जगन्नाथ रथयात्रा का पोस्टर महाश्रृंगदासजी महाराज, अंजनी कुमार अग्रवाल, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के संस्थापक जसमत भाई पटेल, इस्कॉन कुकटपल्ली समन्वयक एम. श्रीवाणी, इस्कॉन रूस प्रतिनिधि ओक्साना व अन्य द्वारा जारी किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



