श्रीलंका : अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 35 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो, श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 35 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पूरी रात चले अभियान के बाद सोमवार सुबह उनकी चार नौकाएं भी जब्त कर ली गईं।नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने कहा कि उत्तरी जाफना जिले के कांकेसंथुराई क्षेत्र के आसपास श्रीलंकाई जलक्षेत्र में यह गिरफ्तारियां की गईं।

नौसेना ने कहा कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मछुआरों और जब्त किए गए उनके उपकरणों को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्तर में स्थित मत्स्य निरीक्षणालय को सौंप दिया जाएगा।नौसेना द्वारा एक महीने के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी है।

Ad

यह भी पढ़े : श्रीलंका में 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने इससे पहले नौ अक्तूबर को उत्तरी श्रीलंका के तलाईमन्नार में द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी पांच नौका जब्त कर ली थीं।भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button