एसएससी पब्लिक परीक्षा हेतु हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा 14 मार्च से आयोजित होने वाली एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल तक चलने वाली एसएससी पब्लिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्यभर में 2,676 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

एसएससी पब्लिक परीक्षा में इस वर्ष 5,28,239 छात्र भाग लेंगे। जिन छात्रों ने अब तक हॉल टिकट प्राप्त नहीं किए हैं, वे वेबसाइट www.bse.telangana.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हॉल टिकट मीसेवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8096958096 द्वारा भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इस नंबर पर छात्र का नाम, जिला, विद्यालय का नाम, जन्म तिथि तथा स्ट्रीम जैसी आवश्यक जानकारी जैसे विवरणों के सत्यापित होने के बाद एसएससी हॉल टिकट तुरंत व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… ‘डायलॉग फॉर ए बेटर टुमॉरो’ पहल की शुरुआत, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

जारी समय-सारिणी के अनुसार 14 मार्च को प्रथम भाषा, 18 मार्च को द्वितीय भाषा, 23 मार्च को तृतीय भाषा (अंग्रेजी), 28 मार्च को मैथमेटिक्स, 2 अप्रैल को साइंस (भाग-1 फिजिकल साइंस), 7 अप्रैल को साइंस (भाग-2 बॉयोजाजिकल साइंस) तथा 13 अप्रैल को सोशल स्टडीज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसएससी वोकेशनल पाठयक्रमों हेतु परीक्षा 15 तथा 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। छात्रों की सुविधा के लिए तेलंगाना सरकारी परीक्षा निदेशालय में कंट्रोल रूम (040-23230942) स्थापित किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button