सेंट फ्रांसिस कॉलेज यूथ फेस्ट ‘युवाफ्लेयर 2026’ में चहके विद्यार्थी

हैदराबाद, सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वूमेन, बेगमपेट ने अपना बहुप्रतीक्षित सालाना यूथ फेस्ट ‘युवाफ्लेयर-2026’ मनाया। एक्सप्रेस एस्केप थीम पर आयोजित इस फेस्ट में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र रचनात्मकता, विविधता व युवा प्रतिभा के जीवंत उत्सव में एक साथ आए।

उद्घाटन समारोह में भारतीय फिल्म अभिनेता अर्जुन सरजा, अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन, संगीतकार तथा गायक अनूप रूबेंस, आने वाली फिल्म सीता पयानम की टीम सहित कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं। समारोह का आरंभ प्रिंसिपल प्रो. टी. उमा जोसेफ, वाइस-प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर शर्ली, डीन व इवेंट को ऑर्डिनेटर द्वारा युवाफ्लेयर झंडा फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद युवाफ्लेयर एंथम पर एक जोश भरी परफॉर्मेंस और चीयरलीडिंग स्क्वॉड द्वारा अच्छी तरह से कोरियोग्राफ किया गया नृत्यु हुआ।

अर्जुन सरजा व ऐश्वर्या अर्जुन ने युवाओं को किया प्रेरित

सभा को संबोधित करते हुए, प्रिंसिपल ने कहा, युवाफ्लेयर, हमारा यूथ फेस्ट, छात्रों को पढ़ाई से परे सशक्त बनाने, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, टीम वर्क व नेतृत्व गुणों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है, जो आने वाले कल में बदलाव लाने वालों के लिए आवश्यक हैं। उन्हें इस दिन का आनंद लेते देखना खुशी की बात है। अर्जुन सरजा ने युवाओं व संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म के निर्माण में की गई कड़ी मेहनत और समय के बारे में बात की तथा छात्रों को फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया।

अर्जुन सरजा ने प्रिंसिपल प्रो. टी. उमा जोसेफ, मैनेजमेंट, स्टाफ, छात्रों तथा उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने कॉलेज के दिनों के यादगार अनुभव साझा किए और अपनी आने वाली तेलुगु डेब्यू के बारे में बात की। फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि कहानी एक महिला के संघर्षों पर आधारित है। अनूप रूबेंस ने अपने गानों की लाइव परफॉर्मेंस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल प्रो. टी. उमा जोसेफ की घोषणा के साथ हुई, जिसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।

20 कॉलेजों के 700 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें शाम-ए-संगीत, तलाश, शार्क टैंक, बिज़एमयूएन, डिटेक्टिव शोडाउन तथा ग्रूव गाला शामिल थे। बाधाओं और रूढ़ियों को तोड़ना विषय पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसमें प्रवक्ता पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट अर्चना सुरेश, साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. तारू भट्टाचार्य, लेखिका व निर्देशक त्रिपर्णा बनर्जी, माइक्रोन इंडिया की वैशाली सागर शामिल थीं। उक्त विषय में सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।

अभिनेता अविनाश तिरुवेधुला और अभिनेता व कोरियोग्राफर आटा संदीप की वनावीरा मूवी टीम की उपस्थिति ने जीवंत बातचीत, नृत्य प्रदर्शन से उत्सव को और भी समृद्ध बनाया। उत्सव के माहौल को बढ़ाते हुए, फूड फूड कोर्ट व रचनात्मक शिल्प प्रदर्शन वाले जीवंत स्टॉलों ने उपस्थित लोगों को एक जीवंत अनुभव प्रदान किया। हैदराबाद-सिकंदराबाद के बीस कॉलेजों के 700 से अधिक छात्रों ने इस उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम अभिनेता विनय वर्मा की उपस्थिति में समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ, जहाँ विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button