सेंट फ्रांसिस महिला महाविद्यालय ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हैदराबाद, बेगमपेट स्थित सेंट फ्रांसिस महिला महाविद्यालय द्वारा संगारेड्डी जिले के सेवारत तांडाओं में उन्नत भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5 प्राध्यापकों एवं 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर दिया।नाटक के जरिये घरेलू हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना एवं बालिका समृद्धि योजना के लाभ समझाये गये। प्राध्यापकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सूखे और गीले कचरे को अलग करने का महत्व भी समझाया। उन्होंने गेंहू के घांस के लाभ से भी अवगत कराया गया।

अवसर पर महाविद्यालय की ओर से इप्पलगड्डा और कंडी तांडा के स्कूलों को स्पीकर और माइक्रोफोन प्रदान किये गये, ताकि शिक्षा के बुनियादी ढाँचे में सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें… लोक संगीत एवं डायरो कार्यक्रम आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button