सेंट जोसेफ जूनियर कॉलेज में जोसेफेस्टा-2025: छात्रों की प्रतिभा का जश्न
हैदराबाद, सेंट जोसेफ जूनियर कॉलेज, हिमायत नगर द्वारा जोसेफेस्टा-2025 (सीज़न-14) का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेंट जोसेफ्स की स्थापना 1994 में हुई थी। सेंट जोसेफ्स हर साल छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एजुकेशनल फेस्ट का आयोजन करता है।
छात्रों ने जोसेफेस्टा मे विभिन्न विषयों ईडीपी और स्टार्टअप्स, मूट कोर्ट, एफएमसीजी ज़ोन, एआई इन बिज़नेस, मेक इन इंडिया-स्टार्टअप ज़ोन, एड मैड ज़ोन, गैलेक्सी ऑ़फ केमिस्ट्री, क्वांटम ज़ोन, बिज़नेस आइडिया ज़ोन, पॉलीगॉन ज़ोन से संबंधित विभिन्न मॉडल, चार्ट और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदर्शित किए।
यह भी पढ़ें… क्षत्रिय राजपूत बोंदिली सभा तेलंगाना की बैठक संपन्न
सेंट जोसेफ्स जोसेफेस्टा-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी. शोभना, उद्यमी मेदिनी रेड्डी सिंगिरेड्डी, क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. गरिमा वेगीवाड़ा, स्टडी हाई ओवरसीज एजुकेशन प्रिया सोनी और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंबिका निरंजन ने भाग लिया। सेंट जोसेफ्स जोसेफेस्टा-2025 के उद्घाटन अवसर पर सेंट जोसेफ्स संस्थानों के सचिव मोहम्मद सिराजुद्दीन, प्रिंसिपल रघु मोहन गौड़ और सेंट जोसेफ्स जूनियर कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



