राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया अग्नि दुर्घटना स्थल का दौरा

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने आज हाल ही में चारमीनार के निकट स्थित गुलजार हौज के पास हुए भीषण अग्निकांड स्थल का दौरा करते हुए इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। तेलंगाना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के. सीता दयाकर रेड्डी ने अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने न केवल तेलंगाना राज्य बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में एक ही परिवार के मासूम बच्चों सहित 17 सदस्यों को होना अत्यंत Ëदय विदारक है। उन्होंने भविष्य में ऐसी अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी निवारक तंत्र को लागू करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि घनी आबादी वाले और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण उपायों की तत्काल आवश्यकता की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग बाल संरक्षण इकाइयों और आपदा प्रतिक्रिया टीमों के साथ समन्वय में आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

गुलजार हौज़ अग्निकांड में बच्चों की मौत पर आयोग की संवेदना

तेलंगाना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने अवसर पर बच्चों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संबंधित विभागों से जवाबदेही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया। अवसर पर आयोग की सदस्य कंचेरला वंदना गौड़, मरिपल्ली चंदना, बी. अपर्णा, गोगुला सरिता, प्रेमलता अग्रवाल, बी. वचन कुमार तथा सलाहकार के.मधुरवानी सहित अन्य ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार की दुघर्टनाओं की पुनरावृत्ति न होने के लिए आवश्यक प्रयासों की आवश्यकताओं पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि 18 मई को तड़के गुलजार हौज के निकट कृष्णा ज्वेलर्स के ऊपर स्थित मकान में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के 17 सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। जिनमें आठ बच्चे भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा रैलियां निकालने की तैयारी में भाजपा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button