राजभवन में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

हैदराबाद, राजभवन में आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ध्वजारोहण करते हुए सभी तेलंगानावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज यहां जारी प्रेस के अनुसार, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राज्य स्थापना दिवस के औपचारिक समारोह के बाद राजभवन सामुदायिक हॉल में आयोजित तेलंगाना संस्कृतिका संबारालु में भाग लिया, जिसमें राज्य की एकता और संस्कृतिक गौरव की भावना का जश्न मनाया गया।

राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेलंगाना आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही राज्य तथा दुनियाभर में रहने वाले तेलंगाना वासियों को शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल ने तेलंगाना को लोकतांत्रिक आकांक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। उन्होंने समावेशी शासन, डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास में राज्य की प्रगति की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना परम्परा और विकास का एक अनूठा मिश्रण है।

राजभवन में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह और ध्वजारोहण

राज्यपाल ने राज्य के बुनियादी ढांचे की उन्नति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वच्छ ऊर्जा जैसे नवाचार-संचालित क्षेत्रों में नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों में निहित जन-केंद्रित विकास के एक मॉडल के रूप में इसके उभरने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हैदराबाद आधुनिक भारत का सार है, जहाँ विरासत और उच्च तकनीक, कला और उद्योग एक साथ फलते-फूलते हैं।
अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें… जापान के किताक्यूशू के साथ सहयोग समझौता

सम्मानित होने वालों में आईआईसीटी निदेशक डॉ. श्रीनिवास रेड्डी, एआरसीआई निदेशक डॉ. आर. विजय, हैदराबाद विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर बी.जे. राव, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी. चक्रपाणि, तेलंगाना भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. एम. हरिकृष्णा, एनसीसी निदेशक कर्नल समीर शर्मा, उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजा राव, लोक कलाकार गद्दम सम्मैया, चित्रकार सी.वी. अम्बाजी, फिल्म निर्देशक थारुन भास्कर, तेलंगाना आंदोलन कार्यकर्ता अंतदुपुला नागराजू का नाम शामिल रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button