सरकारी ईएनटी अस्पताल को प्रदान किए गए अत्याधुनिक उपकरण

हैदराबाद, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के माध्यम से कोठी स्थित सरकारी ईएनटी अस्पताल में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए। आईओसीएल द्वारा सीएसआर के तहत प्रदान किए गए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से कॉक्लियर इम्प्लांटेशन सर्जरी की आवश्यकता वाले बच्चों और स्वरयंत्र कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए निदान और उपचार सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नए उपकरणों में ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री शामिल है।

यह बच्चों में श्रवण मार्ग संबंधी समस्याओं का पता लगाने में मदद करते हुए जन्मजात बहरेपन की शीघ्र पहचान करता है। इससे कॉक्लियर इम्प्लांटेशन के लिए पात्रता सुनिश्चित होती है। दूसरा उपकरण लीका एम320 माइक्रोस्कोप है। यह कॉक्लियर इम्प्लांटेशन, सूक्ष्म कान की सर्जरी और ट्यूमर के उपचार के लिए उच्चस्तरीय सर्जिकल माइक्रोस्कोप है। तीसरा उपकरण फ्लैक्सीबल नासोफैरिंजो लैरींगोस्कोप है। यह स्वरयंत्र और हाइपोफैरिंक्स के घावों के निदान के लिए उपकरण है, जो सामान्य एनेस्थीसिया के बिना कैंसर का शीघ्र पता लगाने में सक्षम है।

आईओसीएल सीएसआर से ईएनटी अस्पताल की क्षमताएँ बढ़ीं

उपकरणों का औपचारिक उद्घाटन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश राज्य कार्यालय के कार्यकारी निदेशक तथा राज्य प्रमुख पीयूष मित्तल द्वारा डीजीएम एचआर कैलाशनाथ, ईएनटी कोठी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आनंद आचार्य, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के मुजतबा हसन असकरी सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। पीयूष मित्तल कहा कि सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के बीच इस तरह की साझेदारियाँ तथा सीएसआर सहयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मज़बूत बनाने और रोगियों के परिणामों में सुधार लाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं।

डॉ. आनंद आचार्य ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदान किए गए अत्याधुनिक उपकरण नवजात शिशुओं में जन्मजात बहरेपन के बढ़ते मामलों के परिप्रेक्ष्य में कमजोर वर्ग के रोगियों को बिना किसी शुल्क के उच्च-गुणवत्ता वाले कॉक्लियर उपचार प्रदान करने की हमारी क्षमताओं को बढ़ाएँगे। उन्होंने कहा कि ईएनटी कोठी में एक सप्ताह में चार से पाँच कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी और प्रतिमाह लगभग बीस से पच्चीस कॉक्लियर इम्प्लांट किए जाते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button