कांग्रेस के शासन में राज्य की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त : केटीआर

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार में तेलंगाना की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। केटीआर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कृषि से लेकर रियल एस्टेट तक हर क्षेत्र दीन स्थितियों में पहुंच चुका है।

केटीआर ने सरकार से आर्थिक स्थितियों को ध्वस्त होने से बचाने कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि जीएसटी वसूली दर के मामले में गत सितंबर महीने में तेलंगाना देशभर में निचले स्थान पर पहुँच चुका है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के शासन के दौरान दो साल पहले तेलंगाना अव्वल स्थान पर था।

यह भी पढ़े: केटीआर का आरोप : मूसी की बाढ़ में मुख्यमंत्री का हाथ!

केटीआर ने कहा कि गत केसीआर सरकार के समय कृषि से आईटी तक सभी क्षेत्रों को राज्य सरकार पूरा सहयोग देती रही थी जिसके कारण आर्थिक व्यवस्था दौड़ते हुए रिकार्ड बना रही थी। चिंता की बात है कांग्रेस शासन के दौरान पर्वों के समय भी हर क्षेत्र नीचे खिसकता जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button