जैन सेवा संघ में महावीर जन्म कल्याणक पर स्तवन प्रतियोगिता

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में श्री जैन सेवा संघ भवन, रामकोट में स्तवन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की संयोजिका अरुणा शाह एवं कल्पना सुराणा थीं।

महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजित स्तवन प्रतियोगिता

कार्यक्रम का संचालन कल्पना सुराणा ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रतिभा चोपड़ा एवं संतोष सुरेश गुगलिया ने निभायी। मुख्य अतिथि के रूप में श्री जैन सेवा संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम योगेश सिंघी, सीमा शील कुमार जैन, रेमा जैन द्वारा विघ्नहर्ता गणेशजी एवं भगवान महावीर स्वामी की फोटो की स्थापना की गई। योगेश संघी एवं पदाधिकारियों द्वारा गणेशजी एवं भगवान महावीर स्वामी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात श्री जैन सेवा संघ एवं श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें… बोलारम संघ में मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक

संघ पदाधिकारियों को मंचासीन कर किया गया सम्मान

श्री जैन सेवा संघ के चेयरमैन योगेश सिंघी, अध्यक्ष उमेश बागरेचा, उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष विनोद मखाना, महामंत्री विमल मुथा, सह मंत्री योगेश सोनी, सह मंत्री एवं प्रधान सयोजक सुनील कावड़िया, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, दिलीप सेठिया, दिलीप भंडारी को मंचासीन कराया गया। श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। कमेटी सदस्यों द्वारा मंगलाचरण किया गया।

योगेश सिंघी ने सभी को महावीर जन्म कल्याण की बधाई दी। उन्होंने महिला विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने सभी को महावीर जन्म कल्याण की बधाई दी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों व प्रवीण पांड्या, अमित मुणोत, मनोज तातेड़ का खंडवा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में श्री कुंथुनाथ महिला मंडल सिकंदराबाद, कच्छी गुर्जर सुश्राविका मंडल, चिंतामणि पार्श्व महिला मंडल चारकमान, श्री शांति गुरु महिला मंडल चैतन्यपुरी, पार्श्व कुशल महिला मंडल सिकंदराबाद, संगम फाउंडेशन, शांति गुरु महिला मंडल काचीगुड़ा, महावीर संगीत महिला मंडल फीलखाना, श्री आदिनाथ राजेंद्र सूरी महिला मंडल ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री कुंथुनाथ महिला मंडल को, द्वितीय पुरस्कार चिंतामणि पार्श्व महिला मंडल फीलखाना और तृतीय पुरस्कार शांति गुरु महिला मंडल व चतुर्थ पुरस्कार कच्छी गुर्जर सुश्राविका मंडल ने प्राप्त किया। अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मध्य कमला देवी चोपड़ा एवं पूजा चोपड़ा द्वारा धार्मिक प्रश्न पूछे गए। उनकी तरफ से सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

लीना मेहता, सरोज जैन, अनीता ओसवाल, मधु सुराणा, भारती शाह, रूपाली जैन सेठ विजय रहीं। सभी मंडलों के अध्यक्षों, मंत्रियों का खंडवा पहनकर स्वागत किया गया। उपस्थित निर्णायक प्रतिभा चोपड़ा का जीवन परिचय सविता राय सोनी ने एवं संतोष गुगलिया का जीवन परिचय रेमा जैन ने दिया। निर्णायकों का स्मृति चिह्न व खंडवा से सम्मान किया गया। प्रतिभा चोपड़ा ने कहा कि आज महिला विभाग को इस ऊँचाई पर देखकर उन्हें खुशी हो रही है।

संतोष गुगलिया ने कहा कि वह इस प्रतियोगिता की जज बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम में 123 महिलाओं ने हिस्सा लिया। रजिस्ट्रेशन टेबल पर सीमा संघी, सीमा मेहता, सोनाली शाह, हंसा बेन सावड़िया का सहयोग रहा। सभी को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में महिला विभाग द्वारा मिश्री की प्रभावना दी गई। कार्यक्रम में शील कुमार जैन, छाया कांकरिया, सरिता नाहर, मधु सुराणा, भारती शाह, रिद्धीश जागीरदार, मुकेश चौहान की उपस्थिति रही।

अवसर पर श्री जैन सेवा संघ रिद्धीश जागीरदार द्वारा महिला विभाग को अनुदान राशि देने की घोषणा की गई। शील कुमार जैन ने अवसर पर स्तवन की प्रस्तुति दी। जैन रत्न मीना मुथा ने कार्यक्रम के लेखा-जोखा में सहयोग दिया। अवसर पर मीना मुथा, अरुणा शाह, सीमा शील कुमार जैन, रेमा जैन, कल्पना सुराणा, सविता राय सोनी, प्रतिभा बाकलीवाल, अल्का चौधरी, सुमित्रा सेठ, हंसा बेन सावड़िया, सीमा मेहता, सीमा संघी, सोनाली शाह, चंद्रलेखा कोठारी, चंदना नाहटा, प्रभा देवी ख्ंिावसरा, जया जागीरदार, तोरल जागीरदार, राजश्री वोरा व अन्य उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button