स्ट्रीट लाइट रखरखाव के लिए एमएमसी अभियंताओं को दिशा-निर्देश

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्ण रेड्डी ने इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए मरम्मत के कार्य शीघ्र पूरे कर लिये जाएँ। रखरखाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही से काम न लें।

एमएमसी आयुक्त विनय कृष्ण रेड्डी ने रखरखाव एवं इलेक्ट्रिक विभाग से जुड़े अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें प्रजा पालन प्रगति योजना के तहत लागू किए जा रहे ऐक्शन प्लान के संदर्भ में चर्चा की गयी। विशेष रूप से रखरखाव कार्यों, इलेक्ट्रिकल सेवाओं की स्थिति और स्ट्रीट लाइटिंग प्रणाली के रखरखाव जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने नागरिकों को बेहतर और निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोफाइलिंग कार्यक्रम में न हो ढिलाई : स्वास्थ्य मंत्री

आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। साथ ही आवश्यक सामग्री का स्टॉक हमेशा उपलब्ध रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने फील्ड स्तर पर जारी कार्यों की प्रभावी निगरानी करते हुए कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया। विनय कृष्ण रेड्डी ने कहा कि शहर के विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर नगरपालिका सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से एमएमसी लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए समन्वय के साथ काम करें, ताकि शहर को और अधिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button