अगली पीढ़ी के ढांचे से मजबूत होगी पश्चिम से पूर्व की कनेक्टिविटी: पीएम मोदी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक नया राजमार्ग बनाने और मौजूदा राजमार्ग को चौड़ा करने को मंजूरी देने के फैसले से आवागमन को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नासिक और सोलापुर के बीच छह-लेन वाले एक नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी देने और ओड़िशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी देने के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विकास के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जा रहा है।
मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में छह लेन वाले नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अनुरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना यात्रा के समय को काफी कम करेगी, पश्चिम से पूर्व की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, आवागमन को बढ़ावा देगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करेगी, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओड़िशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से राज्य की प्रगति को गति मिलेगी। मोदी ने कहा कि ओड़िशा की प्रगति को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओड़िशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना ओड़िशा के गजपति, रायगढ़ और कोरापुट ज़िलों में यात्रा को तेज और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में समावेशी विकास में तेजी आएगी।
सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र पर जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रगति की 50वीं बैठक में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र पर जोर दिया। प्रगति ने पिछले एक दशक में 85 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को गति प्रदान की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने परियोजना जीवन-चक्र के प्रत्येक चरण में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए त्वरित क्रियान्वयन, उच्च गुणवत्ता और बेहतर परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए आने वाले वर्षों में सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन (प्रगति) मंच को और मजबूत किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों की गति को बनाये रखने और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रगति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रगति मंच का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय हित में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रगति सहकारी संघवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने सड़क, रेलवे, बिजली, जल संसाधन और कोयला समेत विभिन्न क्षेत्रों की पाँच महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ये परियोजनों पांच राज्यों में फैली हुई हैं, जिनकी कुल लागत 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें कहा गया है कि पीएम श्री योजना की समीक्षा के दौरान, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुवार, प्रदान …
पहल समग्र और भविष्य के लिए तैयार स्कूली शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय मानदंड बननी चाहिए, जिसमें बुनियादी ढाँचे पर केंद्रित होने के बजाय परिणाम-उन्मुख कार्यान्वयन हो। उन्होंने सभी मुख्य सचिवों को पीएम श्री योजना पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएम स्कूलों को राज्य सरकारों के अन्य स्कूलों के लिए मानक बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए। मोदी ने कहा कि सुधारों की गति को बनाए रखने और उनके परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रगति आवश्यक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अगले चरण के लिए स्पष्ट अपेक्षाएँ साझा कीं और सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



