साइबराबाद व हैदराबाद में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, कुल 735 चालक पकड़े

हैदराबाद , साइबराबाद और हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 243 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए, जिनमें 189 दोपहिया, 13 तिपहिया, 40 चौपहिया और 1 भारी वाहन चालक शामिल हैं। जांच में 207 आरोपियों में बीएसी 36 से 100 एमजी के बीच, 24 में 100 से 200 एमजी और 12 में 200 से 300 एमजी तक पाई गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे में दुर्घटना कर किसी की मौत का कारण बनने पर बीएनएस की धारा 105 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं
उधर, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 20 और 21 फरवरी को चलाए गए अभियान में 492 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा। इनमें 412 दोपहिया, 29 तिपहिया और 51 चौपहिया वाहन चालक शामिल हैं। बीएसी जांच में 109 चालकों में 30–50 एमजी, 205 में 51–100 एमजी, 97 में 101–150 एमजी, 47 में 151–200 एमजी, 19 में 201–250 एमजी, 4 में 251–300 एमजी और 11 मामलों में 300 एमजी से अधिक स्तर दर्ज किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़े– कांग्रेस ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम को लेकर सियासी बयान बाजी भाजपा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



