गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा की टीमों ने आज गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.30 एकड़ भूमि अवैध कब्ज़े से मुक्त कराई है। हैद्रा ने यह कार्रवाई राजस्व विभाग की टीमों और पुलिस बल के सहयोग से की। मुक्त करायी गयी भूमि का मूल्य लगभग 110 करोड़ बताया जाता है।

1.30 एकड़ सरकारी ज़मीन का मूल्य लगभग 110 करोड़ रुपये

हैद्रा ने आज गोशामहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शिवललाल नगर नाले के पास जो कार्रवाई की है, वह राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार आसिफनगर मंडल के कुलसुमपुरा ग्राम क्षेत्र की सरकारी भूमि है। हैद्रा सूत्रों के अनुसार, शहर के बीचों-बीच अतिक्रमण किया गया था। 1.30 एकड़ सरकारी ज़मीन का मूल्य लगभग 110 करोड़ रुपये है। सरकार इस ज़मीन का इस्तेमाल सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए करना चाहती है। विशेषकर यहाँ डबल बेडबरूम आवास निर्माण परियोजना का प्रस्ताव रखा गया है।

लंगर हाउस, मंगलाहाट और शाहइनायतगंज थानों में 8 से ज़्यादा मामले दर्ज

हैद्रा अधिकारियों ने बताया कि सर्वे नंबर 50 में अतिक्रमण हटाया गया है। यहाँ पर अशोक सिंह नामक व्यक्ति ने सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर उस पर शेड बनाए थे और मूर्तियां बनाने के लिए किराये पर दिया गया था। राजस्व विभाग ने इससे पहले भी यह भूमि अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी थी। फिर स्थानीय लोगों ने भी प्रजावाणी में हैद्रा से भी शिकायत की थी।

Ad

हैद्रा के अधिकारियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर ज़मीन का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि यह सरकारी ज़मीन है। हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ के आदेश पर अधिकारियों ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटा दिए। इससे पूर्व अशोक सिंह ने सिटी सिविल कोर्ट में यह दावा करते हुए याचिका दायर की थी कि यह उनकी ज़मीन है। सिटी सिविल कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था और बाद में राजस्व अधिकारि दो बार अतिक्रमण हटाया,लेकिन फिर से पर कब्जा कियागया और अधिकारियों पर हमले भी किये गये।

हैद्रा अधिकारियों ने बताया कि अशोक सिंह के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज किए गए हैं। लंगर हाउस, मंगलाहाट और शाहइनायतगंज थानों में 8 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त की गयी भूमि की फैंसिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button