संपत्ति कर बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई, तीन शोरूमों पर ताले

हैदराबाद, जीएचएमसी ने संपत्ति कर अदा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोशामहल, जुबली हिल्स एवं खैरताबाद में तीन शॉपिंग प्रतिष्ठानों पर कर अदा न करने पर ताले लगाये गये। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने सभी उपायुक्तों को टॉप डिफॉल्टर्स पर तुरंत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। यह कार्रवाई वन टाइम सेटलमेंट योजना की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण तेज कर दी गई है।

टैक्स बकाया पर GHMC की सीलिंग कार्रवाई

सोमवार की कार्रवाई में खैरताबाद सर्किल की टीम ने लंबे समय से टैक्स नहीं चुकाने पर कत्रिया होटल को सील किया। बताया जाता है कि होटल ने 2017 से अब तक कर अदा नहीं किया। इस पर लगभग 6.16 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। जीएचएमसी गोशामहल सर्किल की वारंट टीम ने सरना ट्रांसपोर्ट को सील किया। इस पर लगभग 43.78 लाख रुपये का कर बकाया है। जुबली हिल्स सर्किल के अधिकारियों ने बंजारा हिल्स रोड नंबर 10 स्थित शमीम सुल्ताना क्लॉथ मॉल को सील किया। इस पर करीब 35.27 लाख रुपये का कर बकाया था।

टैक्स बकाया पर GHMC की सीलिंग कार्रवाई

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के पुनर्निर्माण में आर्य वैश्यों की अहम भूमिका : रेवंत रेड्डी

जीएचएमसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो लोग संपत्तिकर अदा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई कि वह समय पर टैक्स जमा करें, ताकि इस तरह की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके। जीएचएमसी की टीमों ने गोशामहल के सोनी सेंटर एवं जुबली हिल्स के सिन्फोसेस बिजनेस सेंटर के अरोरा कॉलेज नामपल्ली के खिलाफ भी कार्रवाई की। इन पर क्रमशः 39.68 लाख, 17.94 लाख एवं 1.28 करोड़ रुपये का कर बकाया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button