स्कूल में ईंटों से बना ब्लैकबोर्ड गिरने से छात्रा की मौत

जालौर, राजस्थान के जालौर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्कूल में खेल रही छह साल की बच्ची की ईंटों से बने अस्थायी ब्लैकबोर्ड के गिरने से मौत हो गई।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब कक्षा 2 की छात्रा प्रीति लंच ब्रेक के दौरान अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस घटना ने राज्य में चल रहे स्कूल ढांचों की खराब हालत पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। यह घटना मारूधर शिक्षण संस्थान नामक स्कूल में हुई है। बताया गया कि ब्लैकबोर्ड फाइबर और सीमेंट की ईंटों से बनाया गया था, जो दीवार के सहारे खड़ा था। अचानक यह ढांचा भरभराकर गिर पड़ा और बच्ची मलबे के नीचे दब गई।

यह भी पढ़े: झपकी के चलते ट्रेलर में घुसी कार, 5 की मौत

स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जाँच में निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की कक्षाएँ अस्थायी ढांचे में चल रहीं थीं। बताया जा रहा है कि यह स्कूल पिछले पाँच-छह वर्षों से इसी ढाँचे में चल रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button