सड़क हादसे में छात्रा की मौत, युवक घायल

हैदराबाद, गच्चीबौली थाना परिधि में फ्लाईओवर पर डबल डेक्कर आरटीसी बस की चपेट में आने से दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी, और उसका भाई घायल हो गया।

गच्चीबौली फ्लाईओवर पर बस की टक्कर से छात्रा की मौत
पुलिस ने बताया कि आज दोपहर के समय टीएनजीओ कॉलोनी निवासी प्रभाती छत्रिया (16) दसवीं कक्षा की परीक्षा लिखने के बाद अपने भाई सुमन के साथ दुपहिया वाहन पर गच्चीबौली से लिंगमपल्ली की दिशा में जा रही थी। गच्चीबौली फ्लाईओवर पर से गुजरते समय पीछे से आ रही आरटीसी की डबल डेक्कर बस ने उनकी दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों गतिमान दुपहिया वाहन से सड़क पर जा गिरे। बस के पहिये के नीचे कुचल जाने के कारण प्रभाती की मौके पर ही मौत हो गयी और सुमन घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया और घायल सुमन को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन कर रहीI

यह भी पढ़ें हैदराबाद में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button