बद्रुका कॉलेज के छात्रों ने दी ‘नृसिंह अविर्भावम्’ की प्रस्तुति
हैदराबाद, बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स के थिएटर क्लब द्वारा नृसिंह अविर्भावम् का नाट्य मंचन किया गया। नृसिंह अविर्भावम् नाटक में भक्त प्रह्लाद की भक्ति और भगवान नृसिंह के दिव्य अवतार को प्रभावी रूप से दर्शाया गया। नाटक का निर्देशन अश्विन और शशिधर शर्मा ने थिएटर क्लब की प्रभारी संध्या के मार्गदर्शन में किया। प्रतिभागी कलाकारों ने पौराणिक कथा पात्रों के चरित्रों को भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली कथावाचन के साथ मंच पर सजीव किया।




पौराणिक वातावरण का अनुभव कराने के लिए आर्ट्स क्लब के समन्वयक भरतनंद और बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स की टीम ने क्लब प्रभारी कृष्णा प्रिया के मार्गदर्शन में सभागार को भगवान महाविष्णु और प्रह्लाद के हस्तनिर्मित चित्रों से सजाया।
यह भी पढ़ें… श्री साई रोलर फ्लोर मिल्स ने लांच किया मीनार फोर्टीफाइड प्रोटीन प्लस मल्टीग्रेन आटा
अवसर पर संस्थान के सचिव श्रीकिशन बद्रुका, विमला बद्रुका, महानिदेशक प्रो. अभिराम कृष्ण, प्रधानाचार्य डॉ. बी. मोहन कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. पी. वेंकटैया, मितेश कडाकिया, डॉ. उराचंद्र मूर्ति, कॉलेज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



