विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

हैदराबाद, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं.1, गोलकोंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर पर्यावरणीय जागरूकता से ओत-प्रोत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक विद्यार्थियों ने पौधे लगाए।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टीजीटी अंग्रेजी संथी लक्ष्मी, खेल प्रशिक्षक नाहरारीलाल व अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य सुरेश कटोच ने विद्यार्थियों को प्रकृति से आजीवन जुड़ाव रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जन्म दिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। मेरा जन्मदिन- मेरा पौधारोपण दिवस का संकल्प लेने के लिए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से छात्रों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें… विश्व साइकिल दिवस, ग्रामीण भारत में साइकिल ट्रैक क्यों जरूरी हैं?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button