सूफी संगीत ने रागा सदस्याओं को किया मंत्रमुग्ध

Ad

हैदराबाद, रागा क्लब द्वारा जुबली हिल्स स्थित ताज महल होटल में रागा-ए-सूफियाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भावपूर्ण रूप से आयोजित हुए रागा-ए-सूफियाना कार्यक्रम में सूफी गायक इमरान एवं उनकी टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सदस्याओं ने भी गायकों के साथ सुर में सुर मिलाए।

अवसर पर रोमांचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं को कुछ शब्द दिए गए, जिनसे उन्हें तुरंत शेर बनाना था। विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया गया। अवसर पर रागा क्लब की संस्थापिकाएं वीना मर्दा, शोभा बंसल और सपना थिरानी भी उपस्थित थीं। सूफी संगीत आधारित कार्यक्रम को सफल बनाने में रागा की अध्यक्ष श्वेता बल्दवा, रिदम शालिनी अग्रवाल व अन्य ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें… कबूतरखाना में मनाया गया गणगौर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button