आत्महत्या विवाद के बाद मंत्री का इस्तीफा

Ad

चंडीगढ़, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमृतसर में भंडारण निगम के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर से इस्तीफा देने को कहा गया था।

मान ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा यह कहते सुनाई दिए कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उन्होंने वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था।

यह भी पढ़े : करूर भगदड़ केस में सीबीआई को दिए सभी जवाब : सेंथिल बालाजी

इससे पहले, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया था कि दम तोड़ने से पहले रंधावा ने भुल्लर का नाम लिया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button