ठाणे स्टेशन का नाम आनंद दिघे के नाम पर रखने का समर्थन

Ad

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर शहर और मुलुंड के बीच बनने वाले रेलवे स्टेशन का नाम शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के नाम पर रखे जाने के निर्णय की सराहना की और कहा है कि यह कदम निवासियों की भावनाओं को दर्शाता है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ठाणे और मुलुंड के बीच यात्रा करने वालों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है।

नगर निगम ने बताया, ‘‘ बुधवार को हुई एक बैठक में ठाणे और मुलुंड के बीच सेंट्रल रेलवे द्वारा बनाए जा रहे नए रेलवे स्टेशन का नाम ‘आनंद दिघे’ के नाम पर रखे जाने के संबंध में एक प्रशंसा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।’ विज्ञप्ति के अनुसार, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इस बात की वकालत की कि रेलवे को स्वयं यह खर्च वहन करना चाहिए।

यह भी पढ़े : गाजीपुर हादसा : कार टक्कर में तीन की मौत

इसमें कहा गया है कि वैष्णव ने इस बात पर सहमति जताई है कि रेलवे यह खर्च वहन करेगा और उसने इस निर्णय की जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दे दी है, साथ ही उन्हें सूचित किया है कि अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को एक औपचारिक प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button