सुरेन्दर रेड्डी उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए

हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (एचसीएए) के अध्यक्ष के रूप में एस. सुरेन्दर रेड्डी चुने गए। सुरेन्दर रेड्डी ने निकटतम उम्मीदवार चिक्कुडु प्रभाकर पर 275 मतों के बहुमत से जीत हासिल की। सुरेन्दर रेड्डी को 1,396 और प्रभाकर को 1,121 वोट हासिल हुए। तीसरे उम्मीदवार एल. रविन्दर ने 929 वोट हासिल किए।

सुरेन्दर रेड्डी

उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए पूर्व महाधिवक्ता डी.एल. पांडु ने 1,227 वोट, सचिव के रूप में निर्वाचित श्रवण कुमार गौड़ ने 1,380 वोट और निरंजन रेड्डी ने 1,267 वोट हासिल के लिए। अतिरिक्त सचिव के रूप में निर्वाचित कृष्णा कीर्तन को 2,306 वोट हासिल हुए, जबकि उनके निकटम उम्मीदवार राधिका पसुपुलेटी केवल 791 वोट हासिल कर पायीं।

यह भी पढ़े : दल-बदलू विधायकों को अदालती नोटिस

इस बार चुनाव में कृष्णा कीर्तना ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित बालाजी भानोत ने 803 वोट, खेलकूद व सांस्कृतिक सचिव के रूप में निर्वाचित विष्णुवर्धन जयसूर्या ने 1,647 वोट हासिल किए। इसके अलावा 6 उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए। इसके अलावा नागुलूरी कृष्णकुमार गौड़ (30 वर्ष की वरियता के आधार पर) सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button