केयर हॉस्पिटल्स के सर्जन ने की 8 घंटे में 17 जोड़ प्रतिस्थापन सर्जरी

हैदराबाद, केयर हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजीब कुमार बेहरा के नेतृत्व में 17 जोड़ प्रतिस्थापन सर्जरी केवल 8 घंटे (सभी सर्जरी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक) के भीतर की गईं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केयर हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स के ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी विभाग के क्लीनिकल डायरेक्टर और एचओडी डॉ. संजीब कुमार बेहरा ने कहा कि यह संख्या की दौड़ नहीं थी। यह साबित करने के बारे में था कि हम बड़े पैमाने पर उत्वफढष्टता प्रदान कर सकते हैं। जब सिस्टम चुस्त-दुरुस्त हो, प्रोटोकॉल विश्वसनीय हों और टीम वर्क सहज हो, तो उच्च मात्रा उच्च मूल्य बन जाती है।

केयर हॉस्पिटल्स के जोनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बीजू नायर ने कहा कि यह उपलब्धि केयर बंजारा में जारी गहन परिवर्तन को दर्शाती है। यह असाधारण उपलब्धि केयर बंजारा के नैदानिक पुनरुत्थान और उन अस्पतालों की श्रेणी में प्रवेश का संकेत देती है, जो अटूट गुणवत्ता के साथ जटिल, उच्च स्तरीय ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाओं को संभालने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें… केयर हॉस्पिटल्स, हाईटेक सिटी में एआई संचालित रोबोटिक सर्जरी प्रणाली लांच

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button