तेलंगाना से राज्यसभा केलिए सस्पेंस समाप्त : अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को टिकट

हैदराबाद, तेलंगाना से राज्यसभा के लिए राज्य सरकार के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को चुने जाने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले एक अन्य उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी का नाम को भी तय किया गया है। इस चयन से सीएम रेवंत रेड्डी की स्थिति और मज़बूत हो गयी है।

कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार रात तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इनमें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी और राज्य सरकार के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वेम नरेंद्र रेड्डी 2017 में तेलुगु देशम पार्टी से नाता तोड़कर रेवंत रेड्डी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनकी निष्ठा और लंबे समय से पार्टी के साथ काम करने को भी इस निर्णय में अहम माना जा रहा है। तेलंगाना से राज्यसभा की दो सीटें खाली होने जा रही हैं। इनमें एक सीट बीआरएस सांसद के.आर. सुरेश रेड्डी की है और दूसरी कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की है। पार्टी नेतृत्व ने अभिषेक मनु सिंघवी को एक बार फिर राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों उम्मीदवार गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

इसके साथ ही निवर्तमान सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को भी तेलंगाना से फिर से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। वेम नरेंद्र रेड्डी ने कई दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सीट के लिए नामांकन हासिल किया। बताया जाता है कि कुल 16 नामों पर विचार कर सूची पार्टी हाईकमान को भेजी गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी नई दिल्ली गए और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद के बाचुपल्ली में भीषण आग, 50 फर्नीचर दुकानें जलकर खाक

वेम नरेंद्र रेड्डी के नाम पर पार्टी नेतृत्व की मुहर

पार्टी नेतृत्व ने वेम नरेंद्र रेड्डी और अनुसूचित जाति समुदाय से पूर्व विधायक डोम्मटा सांबैया के नामों पर विचार किया, तब टीपीसीसी अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ की राय भी फोन पर ली गई। साथ ही एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन से भी परामर्श किया गया। अंतत पार्टी ने वेम नरेंद्र रेड्डी को समर्थन देने का निर्णय लिया। वेम नरेंद्र रेड्डी वर्तमान में मुख्यमंत्री के सार्वजनिक मामलों के सलाहकार हैं। पार्टी के अंदर इस चयन को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की हाईकमान में बढ़ती राजनीतिक पकड़ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।  

वेम नरेंद्र रेड्डी का राज्यसभा के लिए चयन पार्टी के भीतर इसे रेड्डी समुदाय के समर्थन को मजबूत करने की रणनीतिक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछली राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने रेड्डी नेताओं को मौका नहीं दिया था और इसके बजाय अनिल कुमार यादव (बीसी नेता) तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को राज्यसभा भेजा  था। इसी तरह हाल के दो मंत्रिमंडल विस्तारों में भी रेड्डी समुदाय के विधायकों को जगह नहीं मिली थी। कांग्रेस ने जी. विवेक, वाकाटी श्रीहरी, अदलूरी लक्ष्मण कुमार और मुहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इस पृष्ठभूमि में वेम नरेंद्र रेड्डी का चयन रेड्डी समुदाय के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इसे मुख्यमंत्री के विश्वसनीय सहयोगी को राज्यसभा में भेजने का अवसर भी माना जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button