रामकोट में सुयशाजी ने किया समोसरण का वर्णन
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के गुरु गणेश जैन भवन के कीमती बरमेचा प्रवचन हॉल में आयोजित प्रवचन सभा में सुयशाश्रीजी म.सा. ने महावीर साधना यात्रा के तहत कहा कि देवताओं द्वारा द्वितीय समोसरण की रचना की गयी, जिसमें चाँदी-सोने हीरे-मणियों से सुसज्जित परकोटे बनाए। सबसे ऊपर स्फटिक सिंहासन, जिस पर परमात्मा विराजमान होते हें, इसमें जो मनुष्य प्रवेश करता है, उसे अत्यन्त आनंद की प्राप्ति होती है।
वह अपनी बाहरी दुनिया को भूल जाता है, सारे राग-द्वेष, रोग-शोक, शारीरिक-मानसिक, कायिक पीड़ा पर उसका ध्यान नहीं जाता। इतना सुंदर समोसरण होता है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में रतनचंद कटारिया, प्रकाश गादिया और तीर्थ कुमार सिंघी ने उक्ताशय की जानकारी दी। म.सा. ने कहा कि हम अल्प ज्ञानी हैं, फिर भी स्वयं को पण्डित कहते हैं। इन सबसे हमें बचना चाहिए। भक्तामर स्त्रात की रचना करते हुए आचार्य मानतुंग मुनि ने छठे श्लोक में कहा कि भगवन शक्ति नहीं, सिर्फ भक्ति ही इस रचना का माध्यम है।
समोसरण में इन्द्रभुति गौतम , अग्निभुति, वायुभुति, व्यक्तजी, सुधर्मा, मण्डितपुत्र, मौर्य पुत्र, अकम्पित, अचल भ्राता, मेतार्य, प्रभास इन ग्यारह महापुरुषों ने अपने संशय का निवारण प्रभु महावीर से पाकर शिष्यों के साथ दीक्षित हुए। त्रिपदी उपदेश सुनकर चौदह पूर्व का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। यह ग्यारह प्रभु के गणधर कहलाए। प्रभु का अंतिम चातुर्मास पावापुरी में हुआ। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तेरस अठारह देश के राजा प्रभु महावीर की शरण में पहुँच जाते हैं।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में जैन संस्कार विधि दीपावली कार्यशाला
महावीर निर्वाण कल्याणक व गुरुदेव जन्मोत्सव समारोह
भगवान महावीर सोलह पहर की देशना देते हुए सुख विपाक, दुख विपाक और उत्तराध्ययन सूत्र फरमाते हुए अमावस्या की अर्ध रात्रि को बारह बजे अष्ट कर्मों का क्षय करते हुए सिद्ध-बुद्ध मुक्त होकर सिद्धालय में विराजमान हो जाते हैं, जिसे हम मंगलवार के दिन महावीर निर्वाण कल्याणक के रूप में मनाते हैं। संघ के महामंत्री राजेश सुराणा ने बताया कि महावीर साधना यात्रा के पश्चात अल्पाहार का लाभ सुनील अनिल पीपाड़ा परिवार ने लिया।
गुरुदेव गणेशलालजी म.सा. के जन्मोत्सव पर शुक्रवार, 24 अक्तूबर को एकासन दिवस, शनिवार, 25 अक्तूबर को आयंबिल दिवस और रविवार, 26 अक्तूबर को सामायिक दिवस और गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन महामंत्र णमोकार के कलश प्रदान किए जाएँगे। संघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सीमा अंकित बंब सिंघी परिवार की ओर से प्रभावना प्रदान की जाएगी। लकी ड्रॉ द्वारा पुरस्कार दिए जाएँगे। बुधवार, 22 अक्तूबर को गौतम प्रतिपदा पर गौतम लब्धि खीर वितरण का लाभ मोतीलाल महावीर प्रकाश तरुण गौरव गादिया परिवार ने प्राप्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



