स्वामी विवेकानंद परिव्राजकजी के प्रवचन 27 जनवरी से

हैदराबाद, आर्य समाज के तत्वावधान में 27 से 31 जनवरी तक नगर में विभिन्न जगहों पर स्वामी विवेकानंद परिव्राजकजी के प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। आज यहाँ कार्यक्रम संयोजक धर्म तेजा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गई।

अपने प्रवचन में स्वामीजी आध्यात्मिक विषयों के साथ-साथ व्यक्तिव विकास एवं जीवन कौशलता पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान वे भक्तों की संकायों का समाधान भी करेंगे। चाकली येलम्मा महिला यूनिवर्सिटी, बोडुपल्ल कम्युनिटी हॉल, विवेक वर्धिनी महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, उस्मानिया विश्वविद्यालय में स्वामीजी जीवन कौशलता पर सुबह प्रवचन देंगे।

शाम को आर्य समाज, सीताफलमंडी, रविन्द्र नगर, हब्शीगुड़ा कम्युनिटी हॉल, नागोल, साईनगर कम्युनिटी हॉल में ईश्वर की उपासना तथा ध्यान करने के बारे में जानकारी देंगे। वे दुखों के कारण, उनसे बचाव, पारिवारिक रिश्ते,कर्म, पुर्नजन्म आदि विषयों पर भी प्रकाश डालेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button