डिस्कॉमों के नुकसानों को कमकरने उचित कदम उठाएँ : सीएस
हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को राज्य में विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत करने और डिस्कॉमों के नुकसानों को कम करने के लिए उचित योजनाएँ तैयार करने का निर्देश दिया। रामकृष्ण राव ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में पुनर्जीवित वितरण क्षेत्र योजना, धरती आभा जन राष्ट्रीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रस्तुत डीपीआर पर अधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में ऊर्जा, वित्त व विद्युत वितरण कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और राज्य में जारी सुधारों की अमलावरी, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उठाये जा रहे कदमों तथा प्रस्तावित आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति समेत अन्य विषयों की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने चार हवाई अड्डों के लिए केंद्र से मंजूरी माँगी
सीएस ने अधिकारियों को राज्य के औद्योगिक विकास, कृषि उत्पादकता और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत करने व डिस्कॉमों के नुकसानों को कम करने के लिए उचित कदम उठाने का आदेश देते हुए कहा कि अधिकारियों को स्मार्ट मीटरिंग लागू करने, फीडर विभाजन, बुनियादी ढांचे में वृद्धि और वितरण नेटवर्क के डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।बैठक में ऊर्जा विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल, वित्त प्रधान सचिव संदीप कुमार सुल्तानिया, राजस्व सचिव लोकेश कुमार, टीजीएसपीडीसीएल के सीएमडी मुशर्रफ अली, टीजीएनपीडीसीएल के सीएमडी वरुण रेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



