दिल्ली में संविधान की बातें, राज्य में उल्लंघन : हरीश राव

हैदराबाद, पूर्व मंत्री और विधायक हरीश राव ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में संविधान और लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस राज्य में उसी संविधान का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के मामले में कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

हरीश राव ने अपने बयान में कहा कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद सात वर्षों से खाली होने को लेकर पीएसी चेयरमैन के.सी. वेणुगोपाल द्वारा इसे संवैधानिक शून्यता बताना हास्यास्पद है। यदि यह बात सही है तो यही सिद्धांत तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर क्यों लागू नहीं होता है? तेलंगाना में कांग्रेस को सत्ता में आए लगभग ढाई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को क्यों नहीं भरा गया? उन्होंने पूछा कि दिल्ली में संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल तेलंगाना में हो रहे इस कथित संवैधानिक उल्लंघन पर क्या जवाब देंगे?

यह भी पढ़ें… औद्योगिक आधार संरचना कार्यों की समीक्षा की सीएस ने

कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

हरीश राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिल्ली में संविधान की बात करती है, लेकिन राजनीतिक हितों के लिए राज्यों में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा जिन अलोकतांत्रिक तरीकों का उपयोग करती है, वही तरीके कांग्रेस भी तेलंगाना में अपना रही है और दोनों पार्टियाँ लोकतंत्र को कमजोर करने में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

कांग्रेस की आदत है कि जब परिस्थिति अनुकूल होती है तो एक बात कहती है और जब अनुकूल नहीं होती है, तो दूसरी बात करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही संविधान का सम्मान नहीं कर रही हैं। तेलंगाना की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय कांग्रेस सरकार संवैधानिक पदों को खाली रखकर समय बिता रही है। हरीश राव ने मांग की कि कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर तुरंत राज्य की जनता को जवाब दे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button