Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ 12 सितंबर से प्राइम पर

नई दिल्ली, तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर ‘डू यू वाना पार्टनर’ का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 12 सितंबर को होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोमवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा कर यह जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “रेज़िंग अ टोस्ट क्योंकि वे कुछ ब्रू-टिफुल लेकर आ रहे हैं। #DoYouWannaPartnerOnPrime, नई सीरीज़, 12 सितंबर।”

इस आगामी सीरीज़ में जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोटिवाला और रणविजय सिंहा भी नज़र आएंगे। इसका निर्देशन अर्चित कुमार और कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कहानी दो जिंदादिल सबसे अच्छी दोस्तों—शिखा और अनाहिता (भाटिया और पेंटी द्वारा निभाए गए किरदार) की है, जो अपना खुद का अल्कोहल स्टार्टअप शुरू करने के साहसी मिशन पर निकलती हैं।

इसका निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने किया है। जौहर ने कहा, “डू यू वाना पार्टनर एक साहसी, जीवंत और निस्संदेह मज़ेदार सीरीज़ है। यह कहानी नई पीढ़ी के उद्यमियों, खासकर असामान्य उद्योगों में अपनी छाप छोड़ने वाली महिलाओं की मेहनत, जज़्बे और दिल को दर्शाती है। यह अनोखी, भावनात्मक और भारतीय जुगाड़ की भावना में जड़ें जमाए हुए है।

तमन्ना और डायना का दमदार प्रदर्शन

प्राइम वीडियो के साथ सहयोग हमारे लिए हमेशा रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव रहा है। साथ मिलकर हमने दर्शकों को साहसी, समकालीन कहानियाँ दी हैं जो भौगोलिक सीमाओं से परे जाती हैं। हमें इस रंगीन, अराजक दुनिया पर गर्व है, और उससे भी अधिक उस संदेश पर गर्व है जो यह देती है। मैं बेहद उत्साहित हूँ कि यह कहानी, जो एक स्थानीय विचार से जन्मी थी, अब दुनिया भर के दर्शकों को मोहित करने के लिए तैयार है।”

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने जोड़ा, “डू यू वाना पार्टनर महत्वाकांक्षा, दोस्ती और संघर्ष की एक साहसी और जीवंत कहानी है , जो दो महिलाओं की नज़र से कही गई है, जो पुरुष-प्रधान उद्योग में नियमों को फिर से लिख रही हैं।

यह भी पढ़े : नो एंट्री 2 में नज़र आएँगी तमन्ना भाटिया

धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के साथ हमारा लंबे समय से चला आ रहा सहयोग हमेशा दिल और हास्य से भरपूर कहानियाँ लेकर आया है, और यह सीरीज़ भी इसका अपवाद नहीं है। अपने रिलेटेबल किरदारों, धारदार लेखन और विशिष्ट भारतीय स्वाद के साथ यह सीरीज़ महिला उद्यमशीलता को गर्मजोशी, बुद्धिमत्ता और संक्रामक ऊर्जा के साथ जीवन में उतारती है, जिसे तमन्ना, डायना और शानदार कलाकारों की टीम के जीवंत प्रदर्शन ने और मजबूत किया है।”( भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button