तमिलनाडु : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मारा गया

Ad

चेन्नई, चेन्नई के माधवराम इलाके में सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह कुख्यात अपराधी कथित तौर पर हत्या के पांच मामलों सहित 30 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था। मृतक की पहचान थोप्पई गणेशन के रूप में हुई है जो हाल ही में हुई 25 लाख रुपये की एक बड़ी डकैती मामले में मुख्य संदिग्ध था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5:45 बजे माधवराम के चिन्ना गोलचक्कर के पास हुई।

लूटपाट मामले की जांच कर रही एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने उसे गोलचक्कर के पास घेर लिया, लेकिन संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा। एक अधिकारी ने गणेशन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हथियार से हमला कर दिया।’’

यह भी पढ़े : दिल्ली पुलिस ने किया लूट व गोलीबारी के मामलों में वांछित युवक को गिरफ्तार

पुलिस ने कथित तौर पर चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन गणेशन ने हमला जारी रखा, जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए गणेशन को तुरंत पुझल के पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गणेशन का कई वर्षों का आपराधिक इतिहास है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button