तन्यम अग्रवाल की धमाकेदार पारी, हैदराबाद ने बिहार को 7 विकेटों से हराया

हैदराबाद, बाएँ हाथ के स्टाइजिश बल्लेबाज तन्यम अग्रवाल की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के चलते हैदराबाद ने बिहार को 7 विकेटों के अंतर से बीसीसीआई सीनियर पुरुष सय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में हराया। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उक्त टूर्नामेंट के एलाइट-सी ग्रुप के छठे राउंड के मैच में हैदराबाद ने बिहार को 7 विकेटों के अंतर से हराया। बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए, जिसमें पीयूष कुमार सिंह ने 34, बिपिन सौरभ ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया।

हैदराबाद के गेंदबाज तनय त्यागराजन ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हैदराबाद की टीम ने मात्र 12.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज एवं हैदराबाद के पूर्व कप्तान तन्मय अग्रवाल ने नाबाद 67 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई की 28 गेंदों में 51 रन की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत गोवा ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में शनिवार को जम्मू कश्मीर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

गोवा की जीत में कश्यप बखाले ने 44 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 59 रन बना कर अहम भूमिका निभाई। टीम ने जम्मू-कश्मीर द्वारा निर्धारित 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 167 रन बनाए। गोवा के लिए शुभम तारी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। दीपक गाँवकर और विकास सिंह को भी एक-एक सफलता मिली। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों में यावर हसन (48) और कप्तान शुभम खजूरिया (45) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सैयद मुश्ताक अली टी-20 में गुजरात

आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने नौ गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 22 रन की आतिशी पारी खेली। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी और सुनील कुमार ने एक समान 31 रन पर एक विकेट लिया, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। इसी टूर्नामेंट के हैदराबाद चरण के मैचों में गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को एक विकेट के अंतर से हराया। हिमाचल प्रदेश टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए। हरियाणा ने बडौदा को 8 रनों के अंतर से हराया। हरियाणा ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए। बडौदा की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। पुडुचेरी ने बंगाल को 81 रनों के अंतर से हराया। पुडुचेरी की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। बंगाल की टीम 13.5 ओवरों में 96 रन बनाकर ढेर हो गई। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button