तस्नीम बनाम श्रीयांशी : अल ऐन मास्टर्स फाइनल में भिड़ंत
अल ऐन (यूएई), भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सफर शनिवार को यहां 120,000 अमेरिकी डॉलर इनामी अल ऐन मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में समाप्त हो गया लेकिन उभरती हुई शटलर तस्नीम मीर और श्रीयांशी वालीशेट्टी ने विपरीत अंदाज में जीत के साथ महिला एकल के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ंत पक्की की।
बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 20 वर्षीय तस्नीम ने तुर्की की पांचवीं वरीयता प्राप्त नेस्लिहान एरिन को 9-21, 21-17, 21-10 से हराया जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त श्रीयांशी ने इंडोनेशिया की चियारा मारवेला हांडोयो को 21-11, 21-12 से मात दी।दोनों भारतीयों के लिए यह पहला फाइनल होगा।
यह भी पढ़े : सेंथिलकुमार, चोटरानी चार्लोट्सविले ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर
वहीं 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और 50 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के शोलेह ऐदिल से 4-21, 21-11, 19-21 से हार गए। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकारुनन और एम आर अर्जुन की भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर के इंग केट वेस्ली कोह और जुनसुके कुबो को 52 मिनट में 20-22, 21-14, 21-16 से हराया। फाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन की जोड़ी से होगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



