टेलर स्विफ्ट का 12वां एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ जल्द रिलीज़
न्यूयॉर्क, टेलर स्विफ्ट ने ऑनलाइन अटकलों के एक दिन बाद अपने 12वें स्टूडियो एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ की पुष्टि की है। यह नया प्रोजेक्ट 2024 के ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ के बाद आ रहा है, जिसने कई स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड बनाए, जिनमें स्पॉटिफाई पर एक ही दिन में सबसे ज़्यादा सुना जाने वाला एल्बम भी शामिल है।
यह भी पढ़े : http://‘द बैड गाइज 2’ में दमदार एक्शन और शानदार कैमरा प्रदर्शन
यह ऐलान तब सामने आया जब उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर फैंस को एक रहस्यमयी काउंटडाउन नजर आया। यह घोषणा मंगलवार रात 12:12 बजे की गई, ताकि एल्बम के नंबर से मेल खाए। हालांकि रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एल्बम के विनाइल्स 13 अक्टूबर से पहले फैंस तक पहुंचा दिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैले कई सुरागों के बाद फैंस इस ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



