टीबीजेड का हैदराबाद में 25 साल का जश्न, हिमायतनगर में नया शोरूम

हैदराबाद, जाने-माने आभूषण ब्रांड टीबीजेड – द ओरिजनल द्वारा हैदराबाद में अपनी 25 साल की मौजूदगी का उत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज हिमायत नगर में नया शोरूम आरंभ किया गया। विभिन्न प्रकार के वैभवपूर्ण तथा कलात्मक आभूषणों से सजे इस तीसरे शोरूम का उद्घाटन अभिनेत्री राशि खन्ना द्वारा किया गया।

अवसर पर जानाकरी देते हुए बताया गया कि इसके पूर्व टीबीजेड – द ओरिजनल के दो शोरूम पंजागुट्टा तथा कोंडापुर में थे। तीसरा शोरूम हिमायतनगर में लांच किया गया है। शहर में पहले से ही शुद्धता और गुणवत्ता में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस ब्रांड का यह नयादो मंजिलास्टोर ग्राहकों को स्वर्ण तथा हीरे से निर्मित आभूषणों की खरीददारी का बेहतरीन अनुभव देगा।

यह भी पढ़ें… आईएसओआई-2026 राष्ट्रीय सम्मेलन 4 सितंबर से

पारंपरिक, एंटीक और आधुनिक डिज़ाइनों का वैभवपूर्ण संग्रह

यहां पारंपरिक, एंटीक, टेंपल आदि से लेकर आधुनिक सभी प्रकार की डिजाइनों वाले वैभवपूर्ण आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला को उपलब्ध काराया गया है। इसके अलावा टीबीजेड – द ओरिजनल का ब्राइडल संग्रह भी भारतीय विरासत और आधुनिक कारीगरी का शानदार मेल है। इस संग्रह में मंत्रमुग्ध कर देने वाली अंगूठियाँ, चूड़ियां, कंगन, हार सहित विभिन्न प्रकार के कलात्मक आभूषण शामिल हैं।

अभिनेत्री राशि खन्ना ने अवसर पर कहा कि टीबीजेड – द ओरिजनल के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होकर हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सभी प्रकार के अवसरों के यहां का वैभवपूर्ण संकलन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

टीबीजेड – द ओरिजनल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीकांत जवेरी ने अवसर पर कहा कि मोतियों के शहर हैदराबाद में अपना रजत उत्सव मनाना हमारी विरासत के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि पंजागुट्टा में हमारी शानदार शुरुआत से लेकर कोंडापुर में हमारी मौजूदगी तक हमारी यात्रा अपने ग्राहकों के विश्वास के कारण ही आगे बढ़ी है। हिमायतनगर में स्थापित नए शोरूम के माध्यम से हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक आभूषणप्रेमियों तक अपनी पहुँच स्थापित करना है। टीबीजेड – द ओरिजनल के अवसर पर रजत जयंती उत्सव मनाने के लिए हैदराबाद स्थित तीनों स्टोर में एक महीने तक चलने वाले सेलिब्रेटरी ऑफर्स की घोषणा भी की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button