तेलंगाना : जहर देकर 100 आवारा कुत्तों को मार डाला गया

Ad

मंचीरियाल, मंचीरियाल जिले में करीब 100 कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पशु कल्याण कार्यकर्ता ए गौतम ने अपनी शिकायत में बताया कि सात मार्च की रात किश्तपुर गांव में करीब 100 आवारा कुत्तों को मार दिया गया। शिकायतकर्ता स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया नामक गैर-सरकारी संगन में क्रूरता निवारण प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

गौतम ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने दो लोगें के जरिए कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार डाला और बाद में उन्हें एक नदी के पास दफना दिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जाँच जारी है।

यह भी पढ़े : सीएम की इफ्तार पार्टी : एलबी स्टेडिम के पास यातायात में फेरबदल

इस वर्ष जनवरी और पिछले वर्ष दिसंबर में तेलंगाना के विभिन्न जिलों से 1,300 आवारा कुत्तों को मार डालने की घटनाएँ सामने आई हैं। उसके बाद सरपंचों, ग्राम पंचायत सचिवों और अन्य लोगें के खिलाफ पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मामले दर्ज किए गए थे। आशंका है कि पिछले वर्ष दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनाव से पहले गांवों में आवारा कुत्तों की समस्या को खत्म करने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ जनप्रतिनिधियें ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button