हैदराबाद में तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने उत्सव से मनाया दीपावली स्नेह मिलन
हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी महिला संगठन एवं हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम अत्तापुर स्थित सुगना गार्डन में भव्यता से मनाया गया।



















आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के प्रादेशिक अध्यक्ष कैलाश डालिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी एकजुटता के साथ सेवा कार्य से जुड़ें, ताकि जरूरतमंदो को सहायता पहुँचा सके। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा, विधवा, चिकित्सा सहायता के कार्य सक्रिय रूप से कर रहा हैं, जिनमें दानदाताओं का बहुत सहयोग है। हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी संगठन के उपाध्यक्ष राजेश करवा ने कहा कि सभी संकल्प शक्ति के साथ एकजुट होकर सद्भावना के साथ कार्य करें। सेवा कार्यो में युवा शक्ति अपना सहयोग प्रदान कर रही है।
प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी ने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत व जीवन मे मर्यादा का पालन करने का पर्व है। सभी दिलों में मिठास घोलने का कार्य करें। हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष लता तोष्णीवाल ने कहा कि दीपावली पर्व का प्रकाश सभी के जीवन को आलोकित करे। तेलंगाना माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राहुल फोफलिया ने कहा कि वयोवृद्ध के आशीर्वाद से युवाशक्ति मार्गदर्शन में कार्य करे।
एकता, संस्कार और समाज उन्नति पर सारगर्भित संदेश
जिस प्रकार एक दीपक से दूसरे दीप को प्रज्ज्वलित करते हैं, ऐसे ही जीवन में कड़ी से कड़ी जुड़े और सभी एकता के साथ आगे बढ़कर समाज को उन्नत करें। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर रामराज्य की स्थापना के लिए प्रयास करना होगा। युवा पीढ़ी एकता के साथ इसमें सहयोग करे। हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक इन्नानी ने कहा कि यह पर्व सभी को एकजुट कर जीवन को प्रकाशित करे।
सभी प्रेम और सद्भावना से अधंकार को दूर कर जीवन में सुख समृद्धि बढ़ाएँ। तारा मालू ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता अ.भा. माहेश्वरी महासभा के उपसभापति (दक्षिणांचल) अरुण कुमार भांगड़िया ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी को एकजुटता के साथ बिना किसी की निंदा किये आगे बढ़ने और मिलकर समाज को उन्नति करने का संदेश दिया।
विशेष अतिथि कैलाश नारायण भांगड़िया ने कहा कि माहेश्वरी समाज की जनसंख्या बहुत कम है। इसलिए आवश्यक है कि परिवार में कम से कम तीन बच्चे हों, अन्यथा समाज पारसी समाज की तरह अल्पसंख्यक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि घर परिवार में बच्चों को संस्कार देना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि बच्चे पढ़-लिखकर विदेश जाते हैं और माता-पिता को देखने वाला कोई नहीं होता।
परिवार, नारी शक्ति और आदर्शों पर प्रेरक संदेश
परिवार के साथ रहेंगे, तो परिवार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संबंध विच्छेद अधिक हो रहे हैं। इसके लिए बहू को चाहिए की वह आरंभिक 3-4 साल तो एडजस्ट करे, बाद में स्थिति ठीक हो जाती है। साथ ही घर परिवार के लिए आवश्यक है कि पीहर वाले बेटी को सलाह देकर घर परिवार को तोड़ने का कार्य न करें। आपसी सहयोग से ही परिवार बच सकते हैं।
मुख्य अतिथि उद्योगपति भगवती बल्दवा ने कहा कि जहाँ पर नारी शक्ति होती है, वहाँ समाज की आर्थिक संस्था संपूर्ण रूप से समाज के पूर्ण कार्य करने का संकल्प लेती है। रावण अधर्मी था,पर अंतिम विजय रामजी की हुई, क्योंकि राम सत्य के पथ पर थे। राम मर्यादा के साथ थे, राम जनमानस के समर्थक थे। आज कलयुग में राम के आदर्शों को अपनाते हुए विजय प्राप्त करनी है, तो भगवान कृष्ण के आदर्श पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के युवा संगठन, महिला संगठन के साथ शक्ति है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में विकास की कामना की। कार्यक्रम का संचालन रामदेव सारड़ा ने किया।
आभार राजेश मालपानी ने व्यक्त किया। सम्मानित अतिथि रमेश कलंत्री, सुमित बजाज, वेणुगोपाल तोतला, नरसिंगदास तोष्णीवाल, आनंद सोनी, विकास सोमाणी, दिनेश करवा, तारा मालू, महासभा कार्यसमिति सदस्य महेश बल्दवा, रमेश परतानी, सीए नारायणदास बंग, दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री रेणु सारड़ा उपस्थित थे।
महासभा पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही विशेष
अवसर पर महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य कैलाश डालिया, रामकिशोर बजाज, सीए कन्हैयालाल राठी, विजय मानधना, गोपाल सोमानी, राजेश कुमार मालपानी, श्यामसुन्दर बियाणी, भगवान पंसारी, सम्पत तोष्णीवाल, (आरकेटी), गोपाल लाल बंग, प्रभुदयाल जाखोटिया, नारायणदास मालाणी, राजेन्द्र प्रसाद राठी, श्रीनिवास लोया, संपत कांकाणी, महेश कुमार चांडक, मुकुन्दलाल बाहेती, राधेश्याम राठी, मनोज कुमार सोमानी, भरत जाजू, संजय लाहोटी, जगदीश झँवर, बुद्धिप्रकाश तोष्णीवाल, तरुण कुमार झँवर, रमेश कलंत्री, वेणुगोपाल तोतला, रूपेश सोनी, अनिरुद्ध कांकाणी, पुरुषोत्तम सोमानी, ओमनारायण अट्टल, कुंजबिहारीलाल मूंदड़ा, कमलकिशोर इन्नानी (निजामाबाद), रमेश बांगड़, अशोक कुमार मानधना, बालाप्रसाद सोनी, रमेशचंद बंग, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया व मंत्री सीए कन्हैयालाल राठी उपस्थित थे।
अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष हरिनारायण राठी, उपाध्यक्ष नारायणदास बंग, गोपाललाल बंग, गोपीकिशन लाहोटी, अशोक मानधना, कोषाध्यक्ष नारायण मालाणी, संगठन मंत्री मनोज सोमाणी, प्रचार मंत्री श्यामसुंदर बियाणी, संयुक्त मंत्री संपत तोष्णीवाल (आरकेटी), भरत जाजू, गोवर्धन साबू, कमलकिशोर झँवर, जनसंपर्क मंत्री श्यामसुन्दर लड्डा, कार्यालय मंत्री रवि कुमार राठी, पवन पलोड, कार्यकारिणी सदस्य, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी, मंत्री मंजू लाहोटी, निवर्तमान अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य अ.भा. महिला सगंठन उर्मिला साबू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदा सोनी, उपाध्यक्ष सीमा इन्नाणी, विष्णुकांत लोया, राजकुमारी लोया, कोषाध्यक्ष संतोष मालपानी व संगठन मंत्री पायल राठी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में लीला पूनावाला फाउंडेशन ने बालिकाओं को प्रदान की छात्रवृत्ति
सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को मिला सामूहिक सहयोग
अवसर पर सांस्कृतिक मंत्री श्रुति राठी, सह-मंत्री उर्मिला डालिया, भारती करवा, आरती झँवर, निशा छापरवाल, प्रचार मंत्री इंदिरा बजाज, अनसूया पंसारी, मोनिका सोमाणी, संतोष लाहोटी, कार्यकारिणी सदस्य, तेलंगाना आंध्र प्रदेशिक माहेश्वरी युवा संघठन अध्यक्ष राहुल फोफलिया, मंत्री सुनील भट्टड़, उपाध्यक्ष रमाकांत जाजू, रोहित कुमार इन्नाणी, राघव सारड़ा, श्रीराम डालिया, कोषाध्यक्ष अजय मूंदड़ा, संगठन मंत्री श्रीकांत झँवर, संयुक्त मंत्री अनिल मंत्री, वेणुगोपाल बंग, निखिल डोडिया, शुभम लोया, प्रचार मंत्री गोपाल राठी, सांस्कृतिक मंत्री विष्णुकांत बजाज, खेल मंत्री मुकेश कुमार गिल्डा, आई.टी. मंत्री अमित मूंदड़ा, कार्यालय मंत्री हरदीप खटोड़, कार्यकारिणी सदस्य, हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, निवर्तमान अध्यक्ष गोपाललाल बंग, उपाध्यक्ष पवन मंत्री व वेणुगोपाल लोया उपस्थित थे।
अवसर पर राजेश कुमार करवा, कोषाध्यक्ष पंकज मणियार, संगठन मंत्री पंकज नावंदर, संयुक्त मंत्री राजेश बजाज, आनंद लखोटिया, आनंद राठी, प्रचार मंत्री महेश बंग (लड्डू), कार्यालय मंत्री रामदेव सारड़ा, शिवरतन बंग, कार्यकारिणी सदस्य, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) महिला संगठन अध्यक्ष लता तोष्णीवाल, मंत्री आरती असावा, उपाध्यक्ष आरती लड्डा, सरिता राठी, कोषाध्यक्ष सुनीता नावंदर, संगठन मंत्री सीता मालपानी, सह-मंत्री स्नेहा बिनानी, बबिता बंग, प्रचार मंत्री मंजू पंसारी, सांस्कृतिक मंत्री ललिता मालाणी, कार्यकारिणी सदस्या, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक इन्नानी, मंत्री रौनक गट्टाणी, उपाध्यक्ष अभिषेक सारड़ा, प्रशांत तोष्णीवाल, कोषाध्यक्ष शुभम काबरा, संगठन मंत्री श्रीकांत लोया, संयुक्त मंत्री भरत मर्दा, पीयूष सोनी, प्रचार मंत्री राहुल दरक, आईटी मंत्री मारुति नंदन बल्दवा, खेल मंत्री महेश मूंदड़ा, सास्कृतिक मंत्री कृष्णा तोष्णीवाल, कार्यालय मंत्री आशीष लोया, कार्यकारिणी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



