तेलंगाना विधानसभा बजट सत्र : 20 मार्च को पेश होगा बजट

हैदराबाद, तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 30 मार्च तक चलेगा। यह सत्र कुल 11 दिन का होगा। सत्र के चौथे दिन 20 मार्च को सरकार सदन में बजट पेश करेगी।

विधानसभा में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में आज बजट सत्र की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बाद में जारी रूपरेखा के अनुसार, बजट सत्र 11 दिन का होगा और 20 मार्च को बजट पेश होगा। 17 एवं 18 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, 19 मार्च को युगादि का अवकाश, 20 को बजट, 21 और 22 मार्च को रमज़ान का अवकाश, 23 एवं 24 मार्च को बजट के बयानों पर चर्चा, 25 और 26 मार्च को बजट अनुदान मांगों पर मतदान, 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश, 28 एवं 29 मार्च को अनुदान मांगों पर मतदान एवं विधेयकों पर चर्चा तथा 30 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… चयनात्मक कार्रवाई पर हैद्रा को अदालत में घसीटेंगी कविता

Exit mobile version