तेलंगाना निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बढ़त

हैदराबाद, तेलंगाना की 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, नतीजे भी इसी से आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। नगररपालिका के वार्डों बीजेपी का भी जलवा कायम है।

सभी 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों में दलीय आधार पर चुनाव कराए गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार बीआरएस को सीधे तौर पर टक्कर दे रहे हैं। वहीं, अभी एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपना वोट डाला था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर में अपना वोट डाला था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है, जबकि भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सत्ताधारी दल पर लगे आरोपों के बावजूद पार्टी की जीत की गारंटी दी है। यह परिणाम कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के लिए एक परीक्षा की तरह है।

कांग्रेस और BRS के बीच है लड़ाई

मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, पूर्व सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाया गया था, लेकिन बीआरएस और बीजेपी ने भी कई इलाकों में अच्छी चुनौती पेश की है। कुछ स्थानों पर AIMIM के उम्मीदवार भी मजबूत दिख रहे हैं।

पार्टी वाइस रिजल्‍ट (घोषित वार्ड)

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 224
• भारत राष्ट्र समिति (BRS): 131
• भारतीय जनता पार्टी (BJP): 37
• अखिल भारतीय अग्रगामी दल (AIFB): 6
• अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 1
• मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M): 1

यह भी पढ़ेदुर्गंध परोस रहा है नामपल्ली पब्लिक गार्डन जलाशय

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button