तेलंगाना : शादी से नाराज ससुर ने की गर्भवती बहू की बेरहमी से हत्या

Ad

हैदराबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के दहेगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती बहू की कुल्हाड़ी और चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी को मृतका के साथ अपने बेटे की शादी पसंद नहीं थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सत्तया के बेटे शेखर ने लगभग साल भर पहले रानी (21) से विवाह किया था। बेटे के विवाह से परिवार के सदस्य खुश नहीं थे साथ ही सदस्यों का रानी के विवाद भी चल रहा था। मृतका रानी नौ महीने की गर्भवती थी और कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देने वाली थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी।

पुलिस ने बताया कि सत्तया, उसकी पत्नी और एक अन्य बहू रानी से नाराज़ थे, क्योंकि रानी ने शेखर से उसकी मर्ज़ी के खिलाफ शादी की थी। आरोपी लगातार अपने बेटे को रानी से छुड़ाकर दूसरी महिला से विवाह रचाने को लेकर दबाव दे रहा था। बताया जाता है कि रानी अनुसूचित जनजाति समुदाय से थी और उसी गांव की रहने वाली थी।

Ad

यह भी पढ़े: तेलंगाना : कई मामलों के आरोपी ने की कांस्टेबल की हत्या

घटना के बाद शेखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने सत्तया, उसकी पत्नी और दूसरी बहू के खिलाफ हत्या और हत्या में शामिल होने का मामला दर्ज किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button