तेलंगाना फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी अग्निकांड : 1100 आपराधिक केस फाइलें जलकर खाक

हैदराबाद, नामपल्ली स्थित तेलंगाना फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में बड़े पैमाने पर विभिन्न आपराधिक मामलों से संबंधित डाटा नष्ट हो गया था। इस घटना की जाँच-पड़ताल नागपुर से आए विशेष दल द्वारा करवाई गई।

इस विशेष दल ने नष्ट हुए डाटा को रिकवर करने का काफी प्रयास किया। विशेष दल के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 1,100 फाइलें नष्ट हो गई हैं और उनकी रिकवरी काफी मुश्किल हो गई है। गौरतलब है कि विभिन्न जटिल आपराधिक मामलों की जाँच-पड़ताल में एफएसएल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े: नामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका

विशेषकर घटनास्थल पर रक्त के छींटों की जाँच, घटनास्थल से बरामद बाल, उँगलियों के निशान, हथियार, कारतूस आदि की जाँच-पड़ताल एफएसएल द्वारा ही की जाती है। वर्तमान समय में साइबर अपराध से संबंधित कई घटनाओं की जाँच-पड़ताल से संबंधित डाटा व दस्तावेज एफएसएल के कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किए गए थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button