तेलंगाना सरकार ने सम्मक्का–सरलम्मा महाजातरा को राज्य उत्सव घोषित

मुलुग , तेलंगाना सरकार ने विश्व प्रसिद्ध श्री सम्मक्का–सरलम्मा महाजतरा को औपचारिक रूप से राज्य उत्सव का दर्जा प्रदान कर दिया है। यह महाजतरा प्रत्येक दो वर्ष में मुलुग जिले के ताड़वाई मंडल स्थित मेदाराम गांव में पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित की जाती है।

इन दिनों मेदाराम सम्मक्का–सरलम्मा जातरा पूरे विधि-विधान के साथ जारी है, जहां मुख्य अनुष्ठान और अहम धार्मिक रस्में परंपरा अनुसार संपन्न हो रही हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वनदेवियों सम्मक्का और सरलम्मा के दर्शन के लिए मेदाराम पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है कि सम्मक्का–सरलम्मा के दिव्य आशीर्वाद से जीवन में शांति, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे कुछ क्षणों के लिए आंखें मूंदकर सम्मक्का–सरलम्मा का स्मरण करें और श्रद्धापूर्वक प्रार्थना अर्पित करें। इस पावन अवसर पर राज्यभर में उत्सव का माहौल है और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button