तेलंगाना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा एवं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह उत्सव बुराई पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस तरह के अवसर हमें आधुनिक समय की बुराइयों पर विजय पाने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं जिसमें शांति, सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे। उन्होंने त्यौहार मनाने के लिए जनता से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की अपील भी की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिवाली के अवसर पर तेलंगाना वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की सरकार तेलंगाना वासियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुँचाकर विकास की दिशा में सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है।

Ad

मुख्यमंत्री ने कामना की कि लोग दिवाली हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाएँ। हर घर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। इसके अलावा उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना त्यौहार मनाने और पटाखे फोड़ते समय उचित सावधानी बरतने की अपील की। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, बीआरएस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव समेत अन्य प्रमुखों ने राज्य की जनता को पर्व की शुभकामनाएँ दीI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button