तेलंगाना हाई कोर्ट की वेबसाइट हैक, साइबर क्राइम में केस दर्ज
हैदराबाद। तेलंगाना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट 11 नवंबर को हैक कर ली गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए उपयोगकर्ता “BDG slot” नाम की एक गेमिंग साइट पर रीडायरेक्ट होने लगे।
घटना का पता चलते ही रजिस्ट्रार टी. वेंकटेश्वर राव ने शुक्रवार, 14 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और साथ ही तेलंगाना के डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को भी इसकी जानकारी दी। राव ने बताया कि हाई कोर्ट की वेबसाइट नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (NIC) द्वारा बीआरकेआर भवन, टैंक बंड रोड से संचालित की जाती है।
NIC अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी
हैकिंग के दौरान वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण पीडीएफ फाइलें, जिनमें कॉज़ लिस्ट, केस स्टेटस, नोटिस और प्रशासनिक जानकारियाँ शामिल थीं, प्रभावित हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए NIC अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66, 43, 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



