तेलंगाना : आईएएस व आईपीएस अधिकारी पदोन्नत

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए आदेश जारी किए। राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने सरकारी आदेश संख्या 1791 जारी कर वर्ष 2001 बैच तेलंगाना कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. अकुन सबरवाल और जी. सुधीर बाबू को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया।

वर्तमान समय में अकुन सबरवाल केंद्रीय डेप्युटेशन पर और जी. सुधीर बाबू राचकोंडा पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव नवीन मित्तल और श्रम विभाग के प्रधान सचिव दाना किशोर को विशेष मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत करते हुए आदेश जारी किए। अधिकारियों को पदोन्नति उनके सेवा कार्य की वरियता और उनकी कार्य क्षमता के आधार पर दी गई है।

यह भी पढ़ें… एनएमडीसी ने पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते 7पुरस्कार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button