तेलंगाना इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम 12 अप्रैल को

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) के नतीजे कल 12 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
बोर्ड द्वारा आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईपीई- 2026 के अंतर्गत इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं परिणाम 12 अप्रैल को नामपल्ली स्थित तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन कार्यालय में सुबह 11 बजे तेलंगाना सरकार के परामर्शदाता के.केशव राव तथा शिक्षा विभाग की सचिव तथा टीजीबीआईई की उपाध्यक्ष योगिता राणा द्वारा घोषित किए जाएंगे। परीक्षा नतीजों की घोषणा के बाद छात्र अपने परिणाम http://tsbie.cgg.gov.in तथा http://results.cgg.gov.in के साथ-साथ मी सेवा चैटबॉट 8096958096 द्वारा भी प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईपीई-2026 की लिखित परीक्षाएं 28 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं। प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की इन परीक्षाओं में लगभग 9.9 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



