तेलंगाना इंटर बोर्ड की लिखित परीक्षा आरंभ
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) आज आरंभ हुई। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज प्रथम दिन इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरी भाषा के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया।
राज्य में स्थापित 1,495 केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 96.9 प्रतिशत छात्रों ने भाग लिया। उक्त विषय की परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 5,14,598 थी, जिसमें 4,98,695 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जानकारी देते हुए बताया गया कि परीक्षा के पहले दिन आज मालप्रैक्टिस का कोई मामला सामने नहीं आया। राज्य के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक तथा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।
टीजीबीआईई सचिव ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा टीजीबीआईई सचिव कृष्ण आदित्य ने सिकंदराबाद तथा मारेडपल्ली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षाओं के संचालन और छात्र सुविधाओं की समीक्षा की। कृष्ण आदित्य ने अविनाश कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सेंट फ्रांसिस जूनियर कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेंट मैरी सेंटेनरी जूनियर कॉलेज, एमआरएमआर गवर्नमेंट जूनियर कॉलेज तथा एक्सलेंसिया जूनियर कॉलेज का दौरा कर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े: इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा सम्पन्न
साथ ही नियुक्त कर्मचारियों से बातचीत की। परीक्षाओं के सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान समान मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



